पंजाब,22 सितम्बर 2025 (ए)। पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित प्रारंभिक राहत पैकेज पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से एक बड़ा राहत पैकेज जारी करने की अपील की है। राहुल गांधी ने पोस्ट में एक 10 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोगों से हुई उनकी बातचीत शामिल है। यह बातचीत उन्होंने बाढ़ आने के बाद पंजाब दौरे के दौरान लोगों से की थी। बता दें कि बीते सोमवार को ही राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर आए थे।
20 हजार करोड़ का नुकसान
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है- पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।
4 लाख एकड़ फसल बर्बाद
उन्होंने लिखा- लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है।
पीएम व्यापक राहत पैकेज दें…
राहुल गांधी ने लिखा- मुझे पूरा विश्वास है कि वे (पंजाब के लोग) एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur