Breaking News

त्रिपुरा@कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज कियाःपीएम मोदी

Share


त्रिपुरा,22 सितम्बर 2025 (ए)। पीएम सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। उन्होंने अरुणाचल के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। उन्होंने कहा,अरुणाचल को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया। हमारा पूरा नॉर्थ ईस्ट छूट गया। जब मुझे सेवा का अवसर दिया तो मैंने कांग्रेसी सोच से देश को मुक्ति दिलाई। हमारी प्रेरणा इसी राज्य में वोटों और सीटों की संख्या नहीं, नेशन फर्स्ट की भावना है। पीएम ने कहा…जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है। इसलिए जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने भुला दिया था वो 2014 के बाद विकास की प्राथमिकता बन गया है। हमने नॉर्थ ईस्ट में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को अपनी सरकार की पहचान बनाया और यहां के 8 राज्यों को अष्टलक्ष्मी माना है। नॉर्थ-ईस्ट में 8 राज्य अरुणाचल, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। अरुणाचल के बाद पीएम मोदी त्रिपुरा पहुंचे। उन्होंने माताबाड़ी स्थित री-डेवलप्ड माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में एक प्रदर्शनी को भी देखा। यह मंदिर 51 ‘शक्ति पीठों’ में से एक है। मंदिर का पुनर्निर्माण 52 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।
अरुणाचल का हर व्यक्ति शौर्य और साहस का प्रतीक : मोदी
यहां का हर व्यक्ति शौर्य और साहस का प्रतीक है। अरुणाचल मैं कई बार आया हूं। इसलिए यहां की ढेर सारी यादें मेरे साथ जुड़ी हुई हैं। उनका स्मरण भी मुझे भी अच्छा लगता है। तवांग मठ से लेकर स्वर्ण पगोडा तक अरुणाचल शांति का संगम हैं, मां भारती का गौरव है। मैं इस पुण्यभूमि को प्रणाम करता हूं।
कांग्रेस ने अरुणाचल को नजरअंदाज किया : मोदी
अरुणाचल को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया। इसी वजह से हमारा पूरा नॉर्थईस्ट छूट गया। जब मुझे सेवा का अवसर दिया तो मैंने कांग्रेसी सोच से देश को मुक्ति दिलाने की ठान ली। हमारी प्रेरणा इसी राज्य में वोटों और सीटों की संख्या नहीं,नेशन फर्स्ट की भावना है। देश पहले, हमारा एक ही मंत्र है,नागरिक देवो भवः। जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है। इसलिए जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने भुला दिया था वो 2014 के बाद विकास की प्राथमिकता बन गया है।
नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्य अष्टलक्ष्मी : मोदी
हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों की अष्टलक्ष्मी मानते हैं। यहां के विकास के लिए केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च कर रही है। बीजेपी ने अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है। ये सिर्फ टैक्स का पैसा है। इसके अलावा जो भारत सरकार अलग अलग स्कीम के तहत खर्च कर रही है वो तो अलग ही है,इसलिए यहां आप इतना तेज विकास देख रहे हैं। जब नेक नीयत से काम होता है,जब प्रयासों में ईमानदारी होती है तो नतीजे दिखते हैं। आज मुझे यहां सुंदर पर्वतों के दर्शन का सौभाग्य मिला। नवरात्र के पहले दिन आज सब मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं जो पर्वतराज हिमालय की बेटी हैं। दूसरी वजह- आज से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है। जनता जर्नादन को डबल बोनांजा मिला है।
तीसरी वजह- आज के दिन अरुणाचल में विकास के ढेर सारे प्रोजेक्ट, आज राज्य को पावर कनेक्टिविटी, टूरिज्म अनेक सेक्टर से जुड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। ये ख्छ्वक्क की डबल इंजन सरकार के डबल बेनिफिट का उदाहरण है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply