Breaking News

अंबिकापुर@तेरापंथ युवक परिषद द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन,90 यूनिट रक्त संग्रह

Share

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। तेरापंथ युवक परिषद, जो कि लगभग 60 वर्ष पुरानी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है। 17 सितंबर को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्था द्वारा विगत 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को देशभर में एक साथ ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने जन्मदिन पर इस मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया। संस्था ने पहले भी एक दिन में 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष, अपने 60वें स्थापना वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए संस्था ने देशभर में 3 लाख यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है। अंबिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन स्थानों—जैन मंदिर चोपड़ापारा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर, एवं सरकारी अस्पताल उदयपुर में पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जहां कुल 90 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह: 8.45 बजे मंगलाचरण के साथ किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल स्वयं उपस्थित रहे और आयोजन की देखरेख करते हुए सभी रक्तदाताओं एवं समाज के सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, अणुव्रत समिति, दिगंबर सभा एवं महिला मंडल का पूर्ण सहयोग रहा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply