Breaking News

अंबिकापुर@पिता ने अपने ही मासूम बेटे को पटक-पटककर मार डाला

Share

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। 16 सितंबर को पिता ने अपने 2 वर्ष के मासूम बेटे को पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद वह फोन कर पत्नी को बोला की मैं तुम्हारे बेटे को मार दिया हूं। पत्नी पिछले दो वर्ष से पति के मारपीट से तंग आकर मायके ग्राम रोपाखार में रह रही है। बच्चा भी मां के साथ था पर कुछ दिन पूर्व ही पिता ने मां को यह कहकर लाया था कि मैं अपने बेटे के बिना नहीं रह पाउंगा। यहां लाने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी शरापी प्रवृती का है। मामले में दरिमा पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जुगलाल सिंह उम्र 26 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी का रहने वाला है। इसकी शादी वर्ष 2022 में मैनपाट के रोपाखार निवासी विनीता सिंह से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटे का जन्म हुआ था। जिसका नाम हर्षित था। शादी के बाद से जुगलाल आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट व विवाद करता था। पति के हरकत से तंग आकर विनीता पिछले 2 वर्ष से अपने बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व जुगलाल ससुराल गया और पत्नी को वापस चलने के लिए बोला। पत्नी साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद जुगलाल ने पत्नी को कहा कि मैं अपने बेटा हर्षित के बिना नहीं रह पाउंगा उसे साथ जाने दो। विनीता पत्नी के विश्वास में आकर बेटे को साथ भेज दी थी। 16 सितंबर की दोपहर हर्षित (2) अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी जुगलाल शराब के नशे में आया और बेटे को घसिटते हुए घर के अंदर ले गया। वहां उसकी पहले पिटाई की। इसके बाद उसे उठाकर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से हर्षित का रोना बंद हो गया और अचेत जमीन पर पड़ा रहा। इधर परिजन बच्चे को उठाकर दरिमा निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी को बताया तुम्हारे बेटे को मार दिया
जुगलाल शराब के नशे में जब अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वह पत्नी के मोबाइल पर फोन कर कहा कि तुम्हारे बेटे को मार दिया हूं। यह सून कर मां के होश उड़ गए। वह सूचना पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां अपने कलेजे के टुकड़े को मृत अवस्था में पाकर वह सदमे में आ गई। बच्चे की मौत के बाद शव का पीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। अस्पताल पुलिस सहायता केन्द्र में मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। दरिमा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply