अंबिकापुर,16 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर को प्रतिक्षा बस स्टैंड स्थित संतगुरु कबीर आश्रम के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.500 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी एक अन्य सहयोगी के साथ ओडि़शा से बस से लेकर अंबिकापुर पहुंचा था। यहां से वह यूपी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की प्रतिक्षा बस स्टैंड स्थित संत गुरु कबीर आश्रम के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति बोरी के साथ बैठा है। जिसे हिरासत में लेकर बोरी की तलाशी ली तो 6.500 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी आशुतोष शर्मा पिता विजय नारायण शर्मा उम्र 19 साल निवासी परसौना थाना घोरावल जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur