
अंबिकापुर,16 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दल आज रामगढ पर्वत पर आसन्न खतरे की जांच के लिये पहुंचा। इस दल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष श्रो अजय अग्रवाल,निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद,पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री विनय शर्मा,श्री विनीत विशाल जायसवाल आदि शामिल थे। जांच दल ने रामगढ पहाड़ में पड़ी दरारों के विषय में जानकारी के लिये पर्वत पर मौजूद मंदिर के बैगा चंदन सिंह और स्थानीय निवासियों से जानकारी प्राप्त की है। उनसे यह जानकारी मिली कि खदान में ब्लास्टिंग के कारण पूरा पहाड़ खतरनाक रूप से कंपन करता है। यह जानकारी मिली कि ब्लास्टिंग के कारण पहाड़ की चट्टानों में चारो ओर दरार पैदा हो गई है। मंदिर जाने के रास्ते में सीढि़यों पर लाल माटी और सिंहद्वार पर चट्टानों में पड़ी दरारें बेहद खतरनाक स्थिति में है। स्थानीय निवासियों ने जानकारी दी है कि ब्लास्टिंग के कारण विगत वर्षों में सीढि़यों की ये दरारें निरंतर चौड़ी होते जा रही हैं। अगर भविष्य में यहाँ ब्लास्टिंग जारी रही तो मंदिर तक पहुंचने वाली सीढि़यों के चट्टानों में लैंडस्लाइड होने की पूरी संभावना है। ऐसी स्थिति में रामगढ पर्वत पर स्थित पवित्र राममंदिर जो सरगुजा जिले में धार्मिक आस्था का केंद्र है तक पहुँचना नामुमकिन हो जायेगा।
जांच दल इस निष्कर्ष पर पहुँचा है कि इस क्षेत्र में मौजूदा खदानों की गतिविधियों और नई खदान के खुलने से रामगढ पर्वत का अस्तित्व समाप्त होना तय है। स्थानीय निवासियों के साथ ही साथ जांच दल ने रामगढ संरक्षण एवं संवर्द्धन समिति के सदस्य राजनाथ सिंह,अमृत यादव,नंदा राम,मधु पंडो से भी मुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा है कि जांच दल एक प्रेसवार्ता के माध्यम से बुधवार 17 सितंबर को इस जांच के निष्कर्षों को साझा करेगी। जाँच दल के साथ जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,सत्येन्द्र नाथ तिवारी, अमित सिंहदेव,श्री अनिल सिंह,अनूप मेहता,गुरुप्रीत सिद्धू,विकल झा,सतीश बारी,विकास शर्मा,वीरेंद्र सिंह,सतीश यादव, रोहित टेकाम,त्रिलोचन सिंह, देवलाल यादव,सूरज याद,राम सिंह, सोमू,शुभम पाण्डे,हर्षवर्धन सिंह,भूपेंद्र गुंजन,नंदलाल,अयांश,ओम्कारेश्वर आदि मौजूद थे।
क्क॥ह्रभ्ह्र-10-10्र-10ख्
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur