Breaking News

अंबिकापुर@छात्रसंघ चुनाव में सरगुजा एनएसयूआई की टीम ने उम्मीदवारों के प्रचार किया

Share

अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सरगुजा एनएसयूआई की टीम ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में केशव महाविद्यालय में एनएसयूआई के उम्मीदवारों के प्रचार किया बागडोर सम्हाल ली है। प्रतिष्ठापूर्ण ष्ठ चुनाव को जीतने के लिये पूरे देश भर से एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सरगुजा जिले से कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सरगुजा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीथमपुर क्षेत्र के केशव महाविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। इस महाविद्यालय में छात्रों की संख्या 2000 है। करीब एक हफ्ते से प्रचार में संलग्न सरगुजा एनएसयूआई की टीम वन टू वन संवाद कर एनएसयूआई उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है। वो लगातार छात्र मतदाताओं को यह समझने में लगे हैं कि एनएसयूआई ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों के हक के लिये पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। वो यह संदेश भी देने का प्रयास कर रहे हैं कि चुनाव में विजय पश्चात छात्र हितर और उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply