अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में श्री चंद्र प्रभु तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में जैन मैत्री संघ के प्रथम ट्रस्ट का चुनाव शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. एम.के. जैन एवं राजेश जैन की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। चुनाव का शुभारंभ ट्रस्ट के आयोजक एवं न्यासकर्ता अशोक जैन द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को विधिवत भंग करते हुए किया गया। इसके बाद अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सचिव,महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इनमें से वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव एवं महामंत्री पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद पर विक्रांत जैन ने किशोर जैन को हराकर भारी मतों से जीत दर्ज की, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबले में अखिलेश दानखड़े मात्र एक मत से विजयी घोषित हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur