अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की अनिवार्यता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल ने किया। सघन जांच अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 20 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। जहां लगभग 150 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने इन स्थानों पर वाहनों की जांच की और नंबर प्लेट नहीं होने पर वाहन चालकों को मौके पर ही रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की समझाइश दी। अभियान के दौरान कुल 491 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कई वाहन चालकों ने मौके पर ही अपने वाहनों के आगे और पीछे रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाई। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर 180 वाहन चालकों से कुल 1 लाख 74 हजार 300 रुपए का चालान वसूला गया।
एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था, बल्कि नागरिकों को सडक सुरक्षा और जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना भी था। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें,वाहनों पर विधिसम्मत और स्पष्ट रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं, और धर्म या जाति सूचक शब्दों से परहेज करें। साथ ही, अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्किंग से बचें, हेलमेट पहनें, और मोबाइल उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur