Breaking News

अंबिकापुर@महिला कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया

Share


अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। महिला कांग्रेस ने आज अपना स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पौधा रोपण किया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विचार मंथन किया गया। महिलाओं को राजनीति और समाज में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने की। उन्होंने कहा महिला कांग्रेस समाज की आधी आबादी की सशक्त आवाज है। हमारा संकल्प है कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी को और मज़बूत किया जाए। आने वाले समय में महिला कांग्रेस घर-घर तक पहूंचेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले महीनों के लिए विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसमें जनजागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा सोनी,रूबी सिद्दीकी,शकीला सिद्दीकी,गीता प्रजापति,रूबी जैन, असगरी सिद्दीकी,नुजहत फातिमा, रश्मि सोनी, शालिनी अग्रवाल, साधना कश्यप,सपना सिन्हा, ममता सिंह,शमशाद सरोज,बेगम मोमिना,अंजु चन्द्रवंशी,रूही गजल,प्रीति सिंह,संगीता मिन्ज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply