Breaking News

जूनागढ़@मोदी चीन के गले पड़ रहे,चीन ने जब सीमा पर कब्जा किया तो बोले कोई घुसा नहीं,कांग्रेस के खिलाफ ब्रिटिश एजेंट खड़े हैंःखड़गे

Share


जूनागढ़,10 सितम्बर 2025 (ए)।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के जूनागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में ही नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को झूला झुलाया था। लेकिन जब चीन ने हमारे सैनिकों पर हमला किया, सीमाओं पर कब्जा किया तो मोदी बोले कि हमारी सीमा में कोई घुसा नहीं है। अब खुद ही जाकर चीन के गले पड़ रहे हैं। कांग्रेस के खिलाफ जो खड़े हैं- वो ब्रिटिश के एजेंट हैं। जो लोग कभी गांधी-नेहरू के खिलाफ थे, आजादी के खिलाफ थे। आज वही लोग आज कांग्रेस के खिलाफ हैं। हमारी विचारधारा को अगर धक्का लगा तो पूरे देश को धक्का लगेगा।
संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते : कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा- देश को आजादी महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वजह से मिली और उन्हीं की वजह से आज देश एक है। दोनों हमारे लिए पूजनीय हैं। लेकिन, यहां दो और लोग हैं, जो संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते। वे गांधी और सरदार के काम को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के मुद्दों को जनआंदोलन में बदल दिया। खरगे ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा वोटर लिस्ट में धांधली कर सत्ता बचा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ही बताया है कि नवसारी लोकसभा क्षेत्र की चोरियासी सीट और सूरत लोकसभा क्षेत्र में वोट चोरी हुई है।
इन सीटों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी वोट चोरी के बल पर सत्ता में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन ने 6 लाख वोटरों में से 40′ नामों का सत्यापन किया, जिसमें 30 हजार फर्जी या डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। 2014 के बाद से रिमोट कंट्रोल सरकार चल रही है खरगे ने आगे कहा कि गुजरात में 2014 के बाद से ही रिमोट कंट्रोल सरकार चल रही है। गुजरात के लोग 25 साल की बीजेपी सत्ता की जमीनी हकीकत अब समझ चुके हैं। खड़गे ने कहा कि गुजरात की जनता ने 2017 में ही बदलाव का संकेत दे दिया था। गुजरात की एकमात्र बनासकांठा सीट से लोकसभा सांसद चुनी गईं गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत करने के लिए है। आज आधा गुजरात बाढ़ग्रस्त है। कांग्रेस के शासन में राज्य में जितने बांध और झीलें बनीं, भाजपा के शासन में उतने बांध और झीलें नहीं बनीं। जिससे पानी का भंडारण नहीं हो पाता और बाढ़ आती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। साथ ही युवा बेरोजगार हैं। गुजरात में पिछले 30 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन नए बांध या झीलें नहीं बनीं। जिससे वर्तमान में स्थिति काफी गंभीर है। वर्तमान में गुजरात सरकार स्थायी भर्ती के बजाय अनुबंध के आधार पर भर्ती कर रही है। इन सभी मुद्दों पर इस शिविर में चर्चा की जाएगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply