Breaking News

नई दिल्ली@कर्नाटक की अलंद सीट पर गड़बड़ी का मामला

Share


क्या चुनाव आयोग भाजपा का ऑफिस बना,वोटर फ्रॉड की जानकारी
नई दिल्ली,07 सितम्बर 2025 (ए)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब भाजपा का बैक ऑफिस बन गया है? खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अब वोटर फ्रॉड मामले से जुड़ी जानकारी देना भी बंद कर दिया है। खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मई 2023 विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे। इसको लेकर जांच की जा रही है।
चुनाव आयोग ने शुरुआत में कुछ दस्तावेज जरूर दिए, लेकिन अब अहम सबूत देने से इनकार कर रहा है, जिससे असली गुनहगारों को बचाया जा सके। इधर, चुनाव आयोग ने अब तक खड़गे के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पहले चुनाव आयोग कांग्रेस के वोट चोरी के दावों को बेबुनियाद करार दे चुका है।
चुनाव आयोग ने भाजपा के दबाव में जानकारी रोकी
खड़गे ने एक्स पर लिखा कि मई 2023 विधानसभा चुनाव से पहले अलंद विधानसभा क्षेत्र में जांच एजेंसियों ने 5,994 फर्जी आवेदन पकड़े थे, जो बड़े स्तर पर वोटरों को हटाने की कोशिश का सबूत था। इसको लेकर कांग्रेस सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए। जांच की शुरुआत में चुनाव आयोग ने सबूत दिए, लेकिन अब भाजपा के दबाव में आकर जानकारी साझा नहीं कर रही है।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply