Breaking News

नई दिल्ली@भाजपा सांसदों की कार्यशाला में शामिल हुए पीएम मोदी

Share


जीएसटी सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली,07 सितम्बर 2025 (ए)। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद कार्यशाला शुरू की। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आए। प्रधानमंत्री ने रविवार को कार्यशाला की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में सांसद कार्यशाला में भाग लिया। पूरे भारत से आए सांसद सहयोगियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विविध मुद्दों पर बहुमूल्य विचारों का आदान-प्रदान किया। सूत्रों के अनुसार कार्यशाला में पहले दिन उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। सांसदों ने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग सेशन में सांसदों को बैलट पेपर पर सही निशान लगाने, चुनाव अधिकारी की ओर से दिया गया पेन का इस्तेमाल करने और बैलट पेपर को सही तरीके से मोड़कर बॉक्स के अंदर डालने की जानकारी दी जाएगी, ताकि वोट अमान्य न हों। एनडीए का सारा ध्यान क्रॉस वोटिंग रोकने और अवैध वोटों को कम करने पर है। सांसद रवि किशन और डॉ. मेधा कुलकर्णी ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें साझा की।
एनडीए को 11 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन मिला
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए दूसरी पार्टियों के सांसदों का समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी है। गठबंधन को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन मिल चुका है। अब एनडीए ओडिशा की बीजेडी और तेलंगाना की बीआरएस को भी साथ लाने की कोशिश में जुटी है। बीजेडी ने अभी तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना रुख साफ नहीं किया है,जबकि बीआरएस को एनडीए और इंडिया दोनों ही अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया इसे क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर समर्थन देने की अपील कर रहा है।
एनडीए सांसदों का डिनर केंसिल
उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले 8 सितंबर को पीएम मोदी एनडीए सांसदों के लिए डिनर देने वाले थे,लेकिन पंजाब समेत कई राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और हालात की समीक्षा बैठक भी लेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।


Share

Check Also

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। …

Leave a Reply