Breaking News

लखनऊ@लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट

Share


बिल्डिंग उड़ी,मालिक-पत्नी की मौत,2 गंभीर

लखनऊ,31 अगस्त 2025 (ए)। लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। आसपास के 2-3 मकान भी ढह गए। धमाके की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। 2 लोग गंभीररूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम-जॉइंट सीपी मौके पर पहुंच गए। धमाका इतना भीषण था कि इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ। फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल कलेक्ट किया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के शरीर 70′ से ज्यादा जले हैं।
दोनों मरीजों की स्थिति बेहद क्रिटिकल : मेडिकल अफसर
ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी मेडिकल अफसर डॉ. प्रत्यूष मिश्रा ने बताया कि कुल 2 मरीजों को एक बजकर 10 मिनट के करीब ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। दोनों की कंडीशन बेहद क्रिटिकल है। इरशाद को शुरुआती जांच के बाद प्लास्टिक सर्जरी वार्ड भेज दिया गया है। जबकि, नदीम का अभी इलाज ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग में ही चल रहा है।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply