Breaking News

नई दिल्ली@महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर बवालअमित शाह को लेकर की टिप्पणी पर दर्ज हुई एफआईआर

Share


नई दिल्ली,30अगस्त 2025 (ए)। तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान से जुड़ा है, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी ने इसे नफरत फैलाने वाला और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बयान बताया है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महुआ मोइत्रा से बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा-अगर गृह मंत्री अमित शाह भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते, तो उनका सिर कलम करके मेज पर रख देना चाहिए। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमित शाह की है, लेकिन वह इसमें बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं पर रोजाना घुसपैठ हो रही है—कभी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की, कभी पंजाब में ड्रोन और नशा तस्करों की, और बांग्लादेश से लगातार अवैध घुसपैठ की घटनाएं सामने आ रही हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply