->मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल आजाद मैदान में हैं डटे हुए…
->महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने खेल दिया है बड़ा दांव …
मुंबई,30 अगस्त 2025 (ए)। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे है। मुंबई में गणेशोत्सव के बीच सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों की आलोचना पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भड़के गए हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि मराठी लोग अपने अधिकारों को लेकर मुंबई में प्रदर्शन नहीं करेंगे तो क्या वे सूरत और गुवाहाटी जाएंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा सरकार ने प्रदर्शकारियों को बुनियादी सुविधाएं देने के विफल रही। ठाकरे ने शिवसैनिकों से अपील की है कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हों और उनकी मदद करें। गौरतलब हो कि मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को आजाद मैदान प्रदर्शन करने की अनुमति को एक दिन और बढ़ा दिया है।
यही हमारा महाराष्ट्र धर्म है…
उद्धव ठाकरे ने मनोज जरांगे पाटिल की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कोने-कोने से, हमारे मराठी भाई हजारों की संख्या में मुंबई में एकत्रित हुए हैं। वे बारिश,पानी और कीचड़ का सामना कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही है। ऐसे समय में मैं सभी शिवसैनिकों से अपील करता हूं कि वे एकजुट हों और इन भाइयों और बहनों को पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करें। यही हमारा महाराष्ट्र धर्म है। तो वहीं दूसरी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे ने कहा है कि मराठा मोर्चा और आरक्षण से जुड़े सभी सवालों का जवाब सिर्फ एकनाथ शिंदे ही दे सकते हैं। एकनाथ शिंदे से पूछिए कि मनोज जरांगे वापस क्यों आए। जब एकनाथ शिंदे आएं, तो उनसे पूछिए कि मुंबईकरों को कितनी तकलीफ हो रही है। एकनाथ शिंदे पिछली बार नवी मुंबई गए थे, उन्होंने उस समय समस्या का समाधान किया था, फिर वे वापस क्यों आए? इन सभी सवालों का जवाब एकनाथ शिंदे देंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur