Breaking News

मथुरा@बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी लोगों ने कुर्सी पर बैठकर किए दर्शन,कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Share

मथुरा,30 अगस्त 2025 (ए)। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में सावन मास के दौरान वीआईपी लोगों द्वारा कुर्सी पर बैठकर दर्शन करने और हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि कुछ वीआईपी व्यक्तियों ने मंदिर के जगमोहन में ठाकुर जी के सिंहासन के समक्ष कुर्सी पर बैठकर दर्शन किए, उनके साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। इस घटना को मंदिर की मर्यादा और कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन मानते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा और वकील दीपक शर्मा ने मथुरा की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अदालत में संयुक्त याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई 29 अगस्त को मथुरा की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अदालत में हुई। अदालत ने इस गंभीर मामले को लेकर मंदिर प्रबंधन, मथुरा के जिलाधिकारी, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply