Breaking News

गुवाहाटी@पीएम को जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगाःशाह

Share

कहा…राहुल में थोड़ी भी शर्म है तो मोदीजी और उनकी मां से माफी मांगें

गुवाहाटी,29 अगस्त 2025 (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा- बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशद कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा…मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशदों पर माफी मांगें। अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं,वे राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे। शाह ने कहा- भारत की राजनीति में, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है उसका निम्न स्तर का एक प्रदर्शन उनकी घुसपैठिया बचाओ यात्रा में देखने को मिला। यात्रा में राहुल गांधी के स्वागत के मंच से नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशद बोलकर सबसे घृणित काम किया है। मैं आज इस मंच से राहुलजी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति शुरू की है उसकी और पीएम मोदी की स्व. माताजी के लिए जो अपशद कहे गए, उसकी हृदय से निंदा करता हूं। मैं देश को कहना चाहता हूं कि वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी, गर्त में ले जाएगी। ये आज से नहीं मोदीजी जब से पीएम बने तब से सोनिया जी,राहुल जी, मणिशंकर अय्यर,जयराम रमेश, दिग्विजिय सिंह,रेणुका चौधरी हर कांग्रेस नेता ने मोदी जी के लिए अपशद कहे। कोई मौत का सौदागर कहता है, कोई जहरीला सांप कहता है, कोई नीच आदमी कहते है,कोई रावण कहता है, कोई भस्मासुर बताता है, कोई वायरस बताता है।
इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करके आपको (कांग्रेस) जनादेश प्राप्त होगा? मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं- जितनी ज्यादा गालियां मोदीजी को दोगे, कमल का फूल उतना ही खिलकर आसमान को छूएगा। हर चुनाव में कांग्रेस ने ये प्रयास किया। गाली दी, लेकिन मुंह की खाई। फिर विजय को झुठलाने के लिए घुसपैठिया बचाओ यात्रा लेकर आए।
कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है : शाह
इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा…राहुल गांधी की यात्रा में पीएम मोदी की माताजी के लिए अपशद बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है। जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।
शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए : महुआ

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है। अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। बंगाल भाजपा ने उनके बयान से जुड़ा एक वीडियो भी ङ्ग पर शेयर किया। वहीं दूसरी पोस्ट में भाजपा ने लिखा- जब महुआ गृह मंत्री का सिर काटने की बात करती हैं, तो यह टीएमसी की हताशा और हिंसा की संस्कृति को उजागर करता है जो बंगाल की छवि को धूमिल कर रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है। इस मामले में महुआ के खिलाफ नादिया जिले के कृष्णानगर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह शिकायत स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने दर्ज कराई है।
ये घटना अत्यंत अशोभनीय है, मैं इसकी निंदा करता हूं : नीतीश कुमार

पीएम को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर हो कार्रवाई : सचिन पायलट
गोपालगंज में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले वायरल वीडियो की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों की जगह नहीं है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पटना के सदाकत आश्रम पर हुए पथराव की घटना को भी निंदा की है और कार्रवाई की मांग की है।
राहुल की यात्रा में पीएम को गाली,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
पटना में चले लाठी-डंडे,मुजफ्फरपुर-आरा में भी झड़प,गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाडि़यों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। बवाल के बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। 30 मिनट चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। इस मामले में मुजफ्फरपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय (तिलक मैदान रोड) का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरा में भी बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद बात बढ़ गई। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी भी की। ख्छ्वक्क नेता रूप नारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दी है। स्नढ्ढक्र के लिए आवेदन दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडा, ईंट पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।
सच के आगे हिंसा नहीं टिक सकती : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा…सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है-हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते। इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में स्नढ्ढक्र के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply