Breaking News

पटना@पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर जापान रवाना 15 वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लेंगे

Share

पटना,28 अगस्त 2025 (ए)। प्रधानमंत्री मोदी जापान की राजधानी टोक्यो के लिए रवाना हो गए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर वे दो दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह पीएम मोदी की जापान की आठवीं यात्रा है। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी कर कहा कि जापान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को और मजबूत करने पर फोकस होगा। यह साझेदारी पिछले 11 सालों से लगातार विकसित हो रही है। जापान के बाद पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा भारत के राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करेगी।


Share

Check Also

बागपत@दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया…ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप

Share बागपत,13 अगस्त 2026। यूपी के बागपत में एक मंदिर के भीतर ऐसी खौफनाक वारदात …

Leave a Reply