Breaking News

अंबिकापुर@जुआ एक्ट के मामले मे 13 वर्ष से जारी वारंट पर की गई कार्यवाही13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल

Share

अंबिकापुर,27 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा केश नंबर 530/12 धारा 13 जुआ एक्ट के माममे मे फरार चल रहे आरोपी जवाहर प्रसाद साकिन गोधनपुर अंबिकापुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से 13 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। स्थाई वारंट की तामिली मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सम्पत पोटाई आरक्षक संजीव पाण्डेय, अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply