Breaking News

बिलासपुर@उफनते नाले में बहे चार लोग,तीन बच्चों की मौत,एक लापता

Share


बिलासपुर,26 अगस्त 2025 । जिले के भनवारटंक क्षेत्र में मरही माता मंदिर दर्शन के लिए गए ध्रुव परिवार के चार लोगों के साथ एक दुखद हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफनते नाले में बहने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा से लगे बिलासपुर जिले के भनवारटंक क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मरही माता मंदिर के पास हुई। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा और बिलासपुर के परसदा गांव के निवासी ध्रुव परिवार के लोग मंदिर दर्शन के लिए आए थे। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस मंदिर के रास्ते में एक नाला बहता है, जो अचानक हुई तेज बारिश के कारण उफान पर आ गया। पानी के तेज बहाव में परिवार के चार लोग बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए, जिनकी पहचान गौरी ध्रुव 13 वर्ष, निशांत ध्रुव 5 वर्ष और मुस्कान ध्रुव 13 वर्ष के रूप में हुई है। चौथे व्यक्ति बलराम धुर्व की तलाश अब भी जारी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply