- 7 की मौत,14 जने घायल ,यात्रा रुकी
- जम्मू में तवी नदी के पास सड़क धंसी गाडि़यां गिरीं

शिमला,26 अगस्त 2025(ए)। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हैं। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। वैष्णो देवी से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। इधर, जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क धंस गई। हादसे में कई गाडि़यां गिर गईं। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अभी नुकसान को लेकर अपडेट नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। नेटवर्क न होने की वजह से फोन कॉल नहीं कर पा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट यास नदी और पहाड़ी नालों में समा चुके हैं।
नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा यास नदी में बह गया। इससे मनाली का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है।
लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-पठानकोट और जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-पठानकोट और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और क्षतिग्रस्त पुलों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा भी कई सड़कें बंद हैं। जम्मू रीजन में भारी बारिश के कारण सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई है।
उत्तराखंड : थराली और धराली बाढ़ पीडि़तों को 5 लाख की मदद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली और धराली में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को फिर से बसने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएगी। सरकारी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार ही नहीं केंद्र सरकार भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
पूर्व डायरेक्टर बोले- हिमाचल में ढलान
पर घर बनाने की गाइडलाइन नहीं
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर एलएन अग्रवाल ने बताया कि धर्मशाला के कुछ इलाकों में पहाड़ी ढलान हैं। इन पर फ्लैट बने हैं। ढलान पर घर बनाने के लिए कोई गाइडलाइन नहीं हैं। ढलान वाले इलाकों में कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। सभी इलाकों में पानी निकलने की सुविधा नहीं है। लैंडस्लाइड का कारण निर्माण और पानी निकलने की व्यवस्था न होना है। प्रशासन परवाह नहीं करता और सब कुछ सिविल इंजीनियरों और मजदूरों पर छोड़ देता है।
सीआरपीएफ ने जम्मू में करीब 20 मजदूरों
का रेस्क्यू किया
सीआरपीएफ ने जम्मू में तवी नदी के किनारे एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में फंसे करीब 20 मजदूरों को रेस्क्यू किया। सीआरपीएफ की 24 बटालियन ने शेर-ए-कश्मीर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में फंसे स्टूडेंट्स की मदद की।
ाने की जरूरत नहीं
जम्मू में अचानक बाढ़ को लेकर साउथ जम्मू के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (स्क्क) अजय शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हमने सेना से मदद मांगी है। ष्ठरू और स्स्क्क समेत पूरा प्रशासन यहां मौजूद है। हम लोगों से अपील करते हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न बनें। लोगों ने अपनी गाडि़यां सड़कों पर खड़ी कर दी हैं। इस वजह से बचाव दल घटनास्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नदियों और पहाड़ी नालों के पास न जाएं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur