Breaking News

तातापानी@जातिगत गाली-गलौज मारपीट के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार,पुलिस ने आर्टिका वाहन जत की

Share

तातापानी,26 अगस्त 2025(घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत तातापानी पुलिस ने जातिगत गाली-गलौज व मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्कीलाल मरकाम ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम भवानीपुर निवासी विपत गुप्ता उसकी पत्नी पार्वती को अपने साथ रखकर विवाद करता है और 27 जून 2025 की सुबह गाली-गलौज करते हुए जमीन कजाने की धमकी दी थी। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थी व उसके परिजनों से मारपीट भी की थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 102/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3), 331(5), 324(6), 111(2)(ख) बीएनएस एवं 3(1)(द),(घ), 3 (2) (व-क) एक्ट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान सह-आरोपी प्रदीप कुमार पटवा, पार्वती मरकाम, उर्मिला व झारीसाय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी विपत गुप्ता पिता बंसीसाय,(45 वर्ष), निवासी भवानीपुर ने 25 अगस्त 2025 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय की अनुमति पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक ष्टत्र-30-ष्ठ-9871 को जत किया गया।इस मामले में आरोपी टी.एस. गुप्ता अब भी फरार है, जिससे घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जत किया जाना शेष है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
श्चद्धशह्लश-13


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply