Breaking News

नई दिल्ली@धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

Share


विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार


नई दिल्ली,25 अगस्त 2025(ए)। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद उठ रहे राजनीतिक तूफ़ान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने साफ किया कि धनखड़ ने पूरी तरह स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा है और विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे घर में नज़रबंद जैसे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। एक साक्षात्कार में गृह मंत्री ने कहा – धनखड़ साहब का त्यागपत्र स्वयं ही स्पष्ट है। उन्होंने निजी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा और प्रधानमंत्री सहित सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विपक्ष बेवजह इस पर बतंगड़ बना रहा है। विपक्ष का कहना है कि धनखड़ पर दबाव डाला गया और उन्हें चुप करा दिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ पहली बार हुई चुप कराने की कोशिश बताया, जबकि राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को मध्ययुगीन दौर में धकेल रही है। इन आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने दो टूक कहा कि विपक्ष केवल संदेह और भ्रम फैलाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा से संवैधानिक दायित्व निभाया और अब केवल निजी स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति का इस्तीफा भारतीय राजनीति में विरले ही होता है, ऐसे में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच यह मुद्दा अब नई राजनीतिक जंग का कारण बन गया है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply