पटना,24 अगस्त 2025 (ए)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव के साथ रविवार को बिहार में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा में बुलेट बाइक की सवारी की। दोनों नेता वोट चोरी और राज्य की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ निकाली जा रही यात्रा के तहत बुलेट पर सवार होकर अररिया पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और आरजेडी समर्थक उनके साथ थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस यात्रा को लेकर आरजेडी से बर्खास्त विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी और राहुल की खुलेआम आलोचना की है। उन्होंने कहा, चुनावों में सब अपनी-अपनी रोटियां सेकने और अपनी-अपनी राह बनाने में लगे हैं। तेजस्वी और राहुल अपनी यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन हम छोटे-छोटे गांवों की पगडंडियों पर चलना चाहते हैं। बिहार की जनता जानती है कि असली दूसरा लालू कौन है। हम जमीनी नेता हैं, हम हेलीकॉप्टर में नहीं उड़ते हैं।
तेजप्रताप ने राहुल और तेजस्वी की बुलेट सवारी पर तंज कसते हुए कहा, ये नेता एसी गाडिय़ों (बुलेट) पर घूम रहे हैं। ये जनता से हाथ भी नहीं मिला रहे हैं। खुद को जनता का नेता कहते हैं, लेकिन आम आदमी से दूर रहते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur