Breaking News

नई दिल्ली@अनिल अंबानी को डबल झटका

Share

  • एसबीआई और कैनरा बैंक के बाद बीओआई ने भी
  • खातों को फ्रॉड घोषित किया
  • आरकॉम पर 724.78 करोड़ और रिलायंस टेलीकॉम पर
  • 51.77 करोड़ रुपये का बकाया


नई दिल्ली,24 अगस्त 2025 (ए)
। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया ने भी अनिल अंबानी की कंपनियों रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस टेलीकॉम के लोन खातों को ‘धोखाधड़ी’ घोषित कर दिया है। बैंक ने आरोप लगाया कि कंपनी और उससे जुड़े निदेशकों ने लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया और बैंक की शर्तों का पालन नहीं किया।
आरकॉम पर 724.78 करोड़ रुपये का बकाया
बीओआई ने कहा कि रिलायंस कम्युनिकेशंस, अनिल धीरूभाई अंबानी और मंजरी अशिक कक्कर के खाते ‘धोखाधड़ी’ में शामिल हैं। कंपनी का खाता 30 जून 2017 को एनपीए घोषित हुआ था, और इस पर 724.78 करोड़ रुपये का बकाया है। बैंक ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।
रिलायंस टेलीकॉम पर 51.77 करोड़ रुपये का डिफॉल्ट
रिलायंस टेलीकॉम के मामले में बीओआई ने कंपनी और निदेशकों ग्रेस थॉमस और सतीश सेठ के खातों को फ्रॉड घोषित किया। इस पर 51.77 करोड़ रुपये का बकाया है। अन्य शामिल नामों में गौतम भाईलाल दोशी, दगदुलाल जैन और प्रकाश शेनॉय भी हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply