Breaking News

मुंगेर@ बिहार के मुंगेर में मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

Share


भाषण में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बीजेपी नितिश पर लगाया आरोप गंभीर
मुंगेर,23 अगस्त 2025 (ए)।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की। राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’निकाल रहे हैं,जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होते हुए आगे बढ़ी। खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना समेत मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस ने लिखा,नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे। करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से चर्चा की। इससे पहले, मुंगेर में भाषण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार जब भी हार का आभास पाते हैं,चुनावों में हेराफेरी करते हैं। राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है। इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply