Breaking News

मुंबई@ 17,000 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में फंसे अनिल अंबानी

Share

ईडी के बाद अब सीबीआईकी छापेमारी,
मुंबई,23 अगस्त 2025 (ए)।
रिलायंस ग्रूप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार सुबह मुंबई स्थित उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई 17,000 रु. करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के 7 से 8 अधिकारियों की टीम सुबह करीब 7 बजे कफ परेड स्थित सीविंड सोसाइटी में अंबानी के घर पहुंची और तब से तलाशी जारी है। छापे के दौरान अनिल अंबानी और उनका परिवार घर पर मौजूद बताया गया है। जांच एजेंसी बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है और खासतौर पर यस बैंक और अंबानी समूह की कंपनियों के बीच लेन-देन से संबंधित कागजात की तलाश कर रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply