Breaking News

बेंगलुरु@ ऑनलाइन गेमिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्यवाही

Share

धन कुबेर कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
बेंगलुरु,23 अगस्त 2025 (ए)।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक कांग्रेस के विधायक को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र और राजस्थान में 30 जगहों पर केसी वीरेंद्र की संपत्तियों और आवासों पर छापेमारी भी की और करोड़ों की रकम के साथ-साथ ज्वेलरी भी जब्त की। विधायक पर कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटें चलाने का आरोप है।
इडी की बेंगलुरु टीम ने शुक्रवार को चित्रदुर्ग शहर के विधायक केसी वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ 30 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें चित्रदुर्ग जिले में छह, बेंगलुरु में 10, जोधपुर में तीन, हुबली में एक, मुंबई में दो और गोवा में आठ परिसर शामिल हैं। गोवा के ठिकानों में पांच कैसीनो शामिल थे पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो। अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में ये तलाशी ली गईं। ईडी के अनुसार आरोपी किंग567, राजा567, पपीज003 और रत्ना गेमिंग जैसे नामों से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था। इसके अलावा, आरोपी का भाई, केसी थिप्पेस्वामी दुबई से तीन व्यावसायिक संस्थाओं डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज का संचालन कर रहा है, जो केसी वीरेंद्र की कॉल सेंटर सर्विस और गेमिंग संचालन से जुड़ी हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply