Breaking News

नई दिल्ली@ वोट चोर आरोप पर सोशल विवाद

Share


बीजेपी ने राहुल गांधी और लालू यादव पर साधा निशाना
नई दिल्ली,22 अगस्त 2025 (ए)।
लोकसभा चुनावों के बाद से शुरू हुई ‘वोट चोरी’ की बहस अब तीखी होती जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर विपक्ष पर कड़ा हमला बोला है। पोस्टर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लिया गया है।
पोस्ट के जरिए कसा तंज
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्टर में बीजेपी ने लिखा है, “राहुल गांधी और लालू यादव दोनों घोटाले करके जमानत पर हैं और देश भर को वोट चोरी का ज्ञान देते हुए घूम रहे हैं। पोस्टर में दोनों नेताओं की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। बीजेपी का यह पोस्टर न केवल राजनीतिक हमला है बल्कि आगामी उपचुनावों और विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर भी एक सीधा सवाल खड़ा करता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply