Breaking News

पटना@ प्रदेश को वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

Share


पटना,21 अगस्त 2025 (ए)।
प्रदेश वासियों को रेल सेवा के क्षेत्र में एक के बाद एक कई तोहफे दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की कि राज्य में एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल मंत्री ने बताया कि पटना में एक रिंग रेलवे नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के भीतर और आसपास की यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी। साथ ही, रेलवे अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए कई नई परियोजनाओं की भी नींव रखी गई है। घोषणा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी में एक रैली के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेडीयू सांसद संजय झा और भाजपा सांसद संजय जायसवाल भी मौजूद रहेंगे।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply