Breaking News

नई दिल्ली@ रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

Share


नई दिल्ली,21 अगस्त 2025 (ए)।
रेलवे में यात्रियों से हवाई यात्रा की तरह अतिरिक्त सामान पर किराया वसूलने की खबरों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे में सामान को लेकर दशकों से नियम मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को निश्चित वजन तक सामान ले जाने की छूट हमेशा से है। इसका यह अर्थ नहीं है कि यदि तय सीमा से अधिक वजन हुआ तो तुरंत ही एयरलाइंस की तरह अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply