Breaking News

भोपाल@ ड्रग तस्कर के मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

Share


भोपाल ,21 अगस्त 2025 (ए)।
‘लव जिहाद’ और ड्रग सिंडिकेट चलाने के आरोप में मछली परिवार की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। कोकता स्थित अवैधी हवेली पर जिला प्रशासन और पुलिस बल पहुंचा।और कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार की प्रमुख संपत्ति को जमींदोज किया गया। ये पूरी कार्रवाई मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर की जा रही है।
क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स केस में गैमन मॉल के पास घेराबंदी कर शाहवर मछली और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया था। इस दौरान, उनके पास से 3 ग्राम एमडी ड्रग,एक देशी पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजस्थान से भी ड्रग लाते थे। नशे का सामान सड़क के रास्ते लाया जाता था। इसके बाद भोपाल के अलग-अलग पब और लाउंज में पुराने और भरोसेमंद फिक्स कस्टमरों तक ड्रग्स पहुंचाई जाती थी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply