श्रीनगर,21 अगस्त 2025 (ए)। जम्मू-कश्मीर में एक जासूस कबूतर पकड़ा गया है, जिसके पैर में एक धमकी भरा नोट बंधा हुआ था। नोट में जम्मू स्टेशन को इम्प्रोवाइज्ड एक्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से उड़ाने की धमकी लिखी थी। धमकी भरा नोट मिलने के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारी कबूतर के सीमा पार पहुंचने की जांच कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur