Breaking News

गुवाहाटी@ असम में पत्रकारों को देशद्रोह का आरोप

Share

सिद्धार्थ वरदराजन और करण थापर को गुवाहाटी पुलिस ने भेजा नोटिस…
गुवाहाटी,20 अगस्त 2025 (ए)।
असम में दो वरिष्ठ और मशहूर पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन और करण थापर पर अचानक देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गुवाहाटी पुलिस ने नोटिस जारी किया है। दोनों पत्रकारों को 22 अगस्त तक पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि वे इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। यह मामला पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिहाज से चर्चा का विषय बन गया है।
समन में आरोपों का रहस्य
गुवाहाटी पुलिस द्वारा भेजे गए समन में कहा गया है कि सिद्धार्थ वरदराजन और करण थापर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की छह धाराओं के तहत आरोप दर्ज हैं, जिनमें से एक धारा 152 है, जो देशद्रोह से संबंधित है। लेकिन पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दोनों पत्रकारों पर किस खास मामले में देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। समन में किसी विशेष आरोप या जाँच की जानकारी भी नहीं दी गई है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी इस मामले में कोई जानकारी साझा करने से इनकार किया है। इस तरह का मौन पत्रकारों के लिए चिंता का विषय बन गया है कि बिना स्पष्ट आरोपों के समन भेजना क्या पत्रकारिता पर दवाब बनाने का एक प्रयास है।
देशद्रोह के आरोप पर सवाल
देशद्रोह का आरोप देश के लिए बेहद गंभीर माना जाता है। इस आरोप के तहत कार्रवाई का मतलब हो सकता है कि पत्रकारों पर बहुत सख्त प्रतिबंध और कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किस खास मामले में या किन बातों के कारण पुलिस ने ये आरोप लगाए हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply