Breaking News

नई दिल्ली@ सोनिया-राहुल के खिलाफ दर्ज मामले में कोर्ट ने ईडी के वकील से स्पष्टीकरण मांगा

Share


नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025 (ए)।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में ईडी की शिकायत पर संज्ञान लेने के मामले पर ईडी के वकील से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए ईडी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले की अब अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी. कोर्ट ने 18 अगस्त को ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर शिव कुमार गुप्ता की मौजूदगी में दस्तावेजों का परीक्षण किया था। कोर्ट ने जांच अधिकारी से पूछा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का इस मामले से क्या लेना-देना है। इससे पहले कोर्ट ने 14 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को जिन लोगों ने दान दिया उनके साथ धोखाधड़ी की गई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply