Breaking News

नई दिल्ली@ फास्टैग एनुअल पास को जबरदस्त रिस्पांस

Share

चार दिन में इतने लाख लोगों ने किया एक्टिवेट
नई दिल्ली,19 अगस्त 2025 (ए)।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुए फास्टैग सालाना पास को यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लॉन्च के चार दिनों के भीतर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पाँच लाख से ज़्यादा सालाना पास की बिक्री की है। फास्टैग एनुअल पास को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, 15 अगस्त को शाम 7 बजे तक तकरीबन 1.4 लाख लोगों ने सालाना पास बुक या एक्टिवेट किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कहना है कि, फ ास्टैग ने भारत में बिना किसी परेशानी के बढ़ती टेक्नोलॉजी ड्रिवेन मोबिलिटी की दिशा में एक और माइलस्टोन स्थापित कर लिया है।
लॉन्च के 4 दिनों के भीतर ही 5 लाख से ज़्यादा यूजर फास्टैग एनुअल पास से जुड़ गए हैं। यह पहल यात्रियों को फास्ट, सुविधाजनक और बेहतर टोलिंग एक्सपीरिएंस प्रदान कर रहा है. ज्यादा से ज्यादा यूजर इस पास का उपयोग कर अपने यात्रा को सुगम और बेहतर बना रहे हैं।
ऐप ने भी बनाया रिकॉर्ड
एनएचएआई ने सोशल नेटर्विंग साइट ‘एक्स’पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि, 15 लाख से ज़्यादा डाउनलोड के साथ, एनएचएआई का राजमार्गयात्रा ऐप टॉप रैंकिंग वाला सरकारी ऐप बन गया है। गूगल प्ले स्टोर पर समग्र रैंकिंग में 23वें और ट्रैवेल कैटेगरी में राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। 4.5 स्टार रेटिंग वाले इस ऐप ने फास्टैग एनुअल पास के लॉन्च के 4 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply