नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025 (ए)। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को इसकी घोषणा की। खरगे ने कहा कि रेड्डी के नाम पर इंडिया ब्लॉक की बैठक में सर्वसम्मति बनी। उन्होंने इसे एक वैचारिक लड़ाई करार देते हुए कहा, यह चुनाव विचारधारा का है, और सभी विपक्षी दल इस पर एकजुट हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur