डॉ.के.ए. पॉल ने बढ़ती मौतों पर जताई गहरी चिंता
नई दिल्ली,18अगस्त 2025 (ए)। सुप्रीम कोर्ट में आज,18 अगस्त को कोर्ट नंबर 2 में बेटिंग ऐप्स से जुड़े अहम मामले की सुनवाई होनी थी। यह तारीख खुद अदालत ने 1 अगस्त को अपने आदेश में तय की थी। लेकिन अप्रत्याशित रूप
से मामला अब टाल दिया गया है और इसे कल के लिए पुनः सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया है। इस स्थगन पर गहरी चिंता जताते हुए डॉ. के. ए. पॉल ने कहा कि हर दिन की देरी से भारतीय युवाओं की जान जा रही है। उन्होंने कहा, कोर्ट ने ही 18 अगस्त को अंतरिम आदेश जारी करने और मामले को केंद्र सरकार को सौंपने का आश्वासन दिया था। लेकिन अचानक हुई देरी से हालात और बिगड़ रहे हैं। बीते दिनों ही तीन युवाओं ने आत्महत्या कर ली,एक युवक ने बेटिंग के पैसों को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी और एक अन्य शख्स अपनी मासूम बेटी को बेसहारा छोड़ गया। आखिर कितनी और जानें जाएँगी तब जाकर निर्णायक कदम उठाया जाएगा? डॉ. पॉल ने युवा सुरेश का दर्दनाक मामला भी उठाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur