Breaking News

नई दिल्ली@तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत

Share

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025 (ए)। पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। दोपहर करीब 3ः08 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक दफ्तर में यह आग भड़की, जहां चार लोग फंस गए थे। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान 23 वर्षीय आयुषी, 21 वर्षीय अमनदीप कौर और एक युवक रवि की जान नहीं बचाई जा सकी। चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इमारत में आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply