Breaking News

वाराणसी@अब रेलवे ट्रैक से ही पैदा होगी बिजली

Share

वाराणसी,18 अगस्त 2025 (ए)भारतीय रेलवे ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया है। देश में पहली बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रेलवे पटरियों के बीच सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन शुरू किया गया है। यह अनूठी पहल वाराणसी स्थित बनारस लोकोमोटिव वर्क्स के परिसर में की गई है, जहां ट्रैक पर लगाए गए सोलर पैनल को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीएलडब्ल्यू कैंपस में 70 मीटर लंबे ट्रैक पर कुल 28 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इन पैनलों की कुल क्षमता 15 किलोवॉट-पीक है और इनसे प्रतिदिन लगभग 67 यूनिट बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है। इस सौर ऊर्जा संयंत्र को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार, 15 अगस्त को शुरू किया गया।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply