श्रीनगर,17 अगस्त 2025 (ए)। कठुआ आपदा पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीडि़त परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कठुआ में हाल ही में हुए बादल फटने से प्रभावित लोगों के जीवन और संपत्ति के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ सहायता के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के लिए 2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख और मामूली रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।आपदा में घरों को हुए नुकसान को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए 1 लाख रुपए, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 50 हजार रुपए और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 25 हजार रुपये की सहायता दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur