Breaking News

रांची@ शिबू सोरेन के संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब

Share


दाल-चावल पूड़ड़ी से लेकर मछली फ्राई-मटन तक का था व्यवस्था

कई जिलों की सुरक्षा बल तैनात
रांची,17 अगस्त 2025 (ए)।
शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में शामिल होने के लिए नेमरा में लोगों का आना जारी है। इस दौरान भोज में कई चीजों को शामिल किया गया है। वहीं,भोज में दिशोम गुरु के पंसद की चीजों को तैयार किया गया है। भोज में हिस्सा लेने के लिए नेताओं से लेकर आम लोग आ रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कई जिलों के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की अलग-अलग थी व्यवस्था
खाने पीने के लिए ढाई पंडाल लगे हैं। एक पंडाल में एक बार में 2500 लोगों के बैठने की क्षमता है। करीब 8000 लोग एक बार में बैठकर संस्कार भोज ले सकता है। यहां सादे लिबास से लेकर वर्दी तक में सुरक्षा बल मौजूद हैं। यहां मेहमानों के लिए कुल 12 तरह के व्यंजन परोसे गए, जिसमे दाल, चावल, पूड़ी,आलू परवल की सब्जी, मिक्स भेज,मछली फ्राई,मटन,दही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन,बुंदिया, पापड़, सलाद आदि शामिल था। इसके साथ ही गुरु जी शिबु सोरेन के पसंद की पकौड़ी भी बनी थी।
खुद सीएम लेते रहे भोज खाने के संदर्भ में जानकारी
करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों का इंतजाम था और देर रात तक संस्कार भोज चलता रहा. संस्कार भोज में शाकाहारी खाने वाले आगंतुकों के लिए अलग व्यवस्था थी और मांसाहारी खाने वालों के लिए अलग व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं संस्कार भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे अति विशिष्ट,विशिष्ट मेहमानों के साथ-साथ लाखों की संख्या में पहुंचे आगंतुकों से मिलकर उनके भोज खाने के संदर्भ में जानकारी हासिल कर रहे थे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज को लेकर रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव मे प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरीके से मुम्मल रखी गई थी। हर एक आगंतुकों के साथ-साथ व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए धूमकुडç¸या केंद्र में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था।
2500 से ज्यादा पुलिसबल तैनात,लोगों को लाने के लिए ऑटो की व्यवस्था
संस्कार भोज की सुरक्षा व्यवस्था में 10 आईपीएस अधिकारी, 60 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर और लगभग 2500 से ज्यादा की संख्या में पुलिस के जवान पूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सुबह से ही लगे हुए थे। इसके साथ ही आगंतुकों के पार्किंग स्थल से लेकर नेमरा गांव के कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए 300 से अधिक ई रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी।
संस्कार भोज में कई राज्यों के लोग हुए शामिल
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके संस्कार भोज में शामिल होने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए न सिर्फ झारखंड के 24 जिले बल्कि झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़,बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे थे। सुबह 11ः00 के बाद से ही आम लोगों को संस्कार भोज खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक चला. विशेष तौर पर तीन बड़े पंडाल बनाए गए थे जिसमें एक साथ बैठकर 5000 से ज्यादा लोग संस्कार भोज ग्रहण कर रहे थे।
ये बड़े राजनीतिक हस्तियां भी हुई शामिल
स्वर्गीय दिशोम गुरु के संस्कार भोज में अनेक अति विशिष्ट और विशिष्ट मेहमानों के साथ लाखों की संख्या में आमजन शामिल हुए। इनमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी,बाबा रामदेव सहित कई मंत्री,सांसद,विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही गुरुजी के साथ अपने संबंधों,बिताए गए पलों तथा अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ झारखंड हित की बातें करते थे। उनका इस तरह दुनिया को अलविदा कहना इस राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply