Breaking News

नई दिल्ली@ हुमायूं के मकबरे के कमरे की दीवार ढही

Share


कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली,16 अगस्त 2025 (ए)।
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। परिसर के अंदर बने कमरे की दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोग मलबे के नीचे दब गए। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4ः30 बजे घटना की सूचना मिली,जिसके बाद तुरंत 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह ऐतिहासिक स्मारक 16वीं सदी के मध्य में बना एक मकबरा है,जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply