Breaking News

नई दिल्ली@ मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Share


नई दिल्ली,16 अगस्त 2025 (ए)।
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अटल जी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होंने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply