Breaking News

लखनऊ@ यूपी में बर्ड फ्लू का अलर्ट

Share


लखनऊ,13 अगस्त 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सभी संबंधित विभागों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी चिडç¸याघरों, पक्षी विहारों, राष्ट्रीय उद्यानों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा, “प्राणी उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर ब्लो टॉर्चिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए। सभी वन्य जीवों और पक्षियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य हो, और उनके आहार की कड़ी जांच के बाद ही भोजन दिया जाए।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply