Breaking News

पुरी@ जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी

Share


पुरी,13 अगस्त 2025 (ए)।
देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक, पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर को लेकर बुधवार सुबह आतंकी हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मंदिर की बाहरी दीवार पर दो भाषाओं में लिखा धमकी भरा संदेश मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुबह मंदिर परिसर की सफाई के दौरान कर्मचारियों ने दीवार पर टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट में उड़ा दिया जाएगा जैसे शब्द देखे। यह संदेश हिंदी और अंग्रेज़ी में लिखा गया था,जिससे स्पष्ट है कि इसे व्यापक रूप से समझे जाने के इरादे से लिखा गया। स्थानीय श्रद्धालुओं और राहगीरों ने जब यह देखा, तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply