लगातार इस्तीफा दे रहे डॉक्टर्स
नई दिल्ली,13 अगस्त 2025 (ए)। देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों में डॉक्टर्स के इस्तीफों और फैकल्टी की कमी की समस्या एक गंभीर विषय बन चुका है। ऐम्स से डॉक्टर्स का छोड़कर जाना चिंता का विषय बन गया है। संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच 20 ऐम्स से 429 डॉक्टर्स ने इस्तीफा दिया है। सबसे ज्यादा 52 डॉक्टर्स ने दिल्ली ऐम्स छोड़ा, जो कि सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के बाद ऋ षिकेश ऐम्स से 38, रायपुर से 35, बिलासपुर से 32 और मंगलागिरी से 30 डॉक्टर्स ने इस्तीफा दिया है। एक डॉक्टर ने बताया कि निजी क्षेत्र में वेतन ऐम्स की तुलना में चार से दस गुना ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 20 ऐम्स में हर 3 में से 1 फैकल्टी पद खाली है। दिल्ली ऐम्स में 1,306 स्वीकृत पदों में से 462 (35 प्रतिशत) पद खाली हैं। भोपाल ऐम्स में 23 प्रतिशत और भुवनेश्वर में 31 प्रतिशत पद खाली हैं। सरकार ने सेवानिवृत्त फैकल्टी को संविदा पर रखने और विजिटिंग फैकल्टी की योजना शुरू की है, लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur