Breaking News

बिलासपुर@ छत्तीसगढ़ की जेलों में 5,600 कैदी ज्यादा

Share


बिलासपुर,12 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जेलों में बढ़ती भीड़ और कैदियों की खराब स्थिति पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच के सामने राज्य सरकार की ओर से पुलिस महा निदेशक ने शपथ पत्र पेश किया। इसमें बताया गया कि फिलहाल प्रदेश की जेलों में 20,500 कैदी हैं, जबकि क्षमता केवल 14,900 की है। यानी 5,600 कैदी क्षमता से अधिक हैं।सरकार ने बताया कि नई जेलों और बैरकों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। बेमेतरा का नया जेल भवन तैयार है, अंबिकापुर में 200 कैदियों की क्षमता वाले बैरक भी पूरे हो चुके हैं। हालांकि, बिलासपुर सेंट्रल जेल का नया भवन छह बार टेंडर निकलने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया, क्योंकि कोई ठेकेदार आगे नहीं आया। अब सातवीं बार टेंडर निकाला जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply