Breaking News

बतौली@खंड चिकित्सा अधिकारी ने विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप,मामला गरमाया

Share

बतौली,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बतौली के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) संतोष सिंह ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला दो दिन पूर्व की एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें घायलों को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाई थी। इस अव्यवस्था से नाराज होकर विधायक टोप्पो अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताई। विधायक ने खंड चिकित्सा अधिकारी संतोष सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा की थी। इसके बाद बीएमओ संतोष सिंह ने विधायक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने अस्पताल के एंबुलेंस चालक के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। बीएमओ भी ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें निलंबित किया गया, तो समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक जांच की मांग उठ रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply